IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, टीमें, प्लेइंग इलेवन, पिच-मौसम रिपोर्ट

0

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के बाद भारत की नजरें अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज पर हैं। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अभी शीर्ष पर है। यदि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बांग्लादेश की तरह कारनामा करने में सफल रहा तो उसका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग पक्का हो जाएगा। हालांकि, न्यूजीलैंड के बाद उसे ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी हिस्सा लेना है। यह सीरीज भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। ऐसे में उसकी कोशिश घरेलू मैदान पर ही फाइनल में पहुंचने की राह मजबूत कर लेने की होगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 16 अक्टूबर से खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर दबदबा बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट के बदलाव के दौर के पथप्रदर्शक यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को टीम की प्रेरक शक्ति बनना होगा। बैटन पूरी तरह से नहीं सौंपी गई है, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा निश्चित रूप से अपने अंतिम दौर में हैं और इन दो युवा सुपरस्टार्स को यह दिखाना होगा कि वे दिग्गजों की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं।

लेकिन खेलेंगे पहला टेस्ट मैच?

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद से शुभमन गिल अब टेस्ट क्रिकेट की कठोरता से अधिक परिचित और सहज हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल की गर्दन में जकड़न है, लेकिन वह प्लेइंग 11 में चुने जाने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। टीम के फिजियो यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि वह भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट हों। भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच पर बारिश का भी खतरा है।

शुभमन गिल की पिछली 10 पारियों में 3 शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल की टेस्ट क्रिकेट में पिछली 8 पारियों में 214 और पांच अर्द्धशतक शामिल हैं। इन आंकड़ों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हालांकि, साथ ही उनके लिए इस सीरीज के जरिये अपनी नींव मजबूत करना भी जरूरी है, क्योंकि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की कठिन यात्रा भी है।

टेस्ट मैच हेड 2 हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 62 मैच खेले गये हैं। इसमें से भारत ने 22 में जीत हासिल की है, जबकि 13 में उसे हार झेलनी पड़ी है और 27 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे हैं। दोनों के बीच पिछले पांच टेस्ट मैच की बात करें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। पिछले 5 टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 3 जीते हैं, जबकि एक में हार झेली है। एक मैच ड्रॉ रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय राहुल द्रविड़ हैं। राहुल द्रविड़ ने 15 मैच में 63.80 के औसत से 1659 रन बनाये थे। उनका उच्चतम स्कोर 222 रन है। सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने 24 मैच में 46.91 के औसत से 1595 रन बनाये थे। उनका उच्चतम स्कोर 217 रन है।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। साथ ही स्पिनर्स के लिए भी भी कुछ न कुछ रहता है। मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाएगी। इस कारण स्पिनर्स को मुकाबले में अपनी पकड़ बनाने का मौका मिलेगा। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 358 रहा है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, टॉस जीतने वाला कप्तान संभवतः पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा।

बेंगलुरू मौसम पूर्वानुमान

स्थानीय मौसम पोर्टल के अनुसार, 16 से 18 अक्टूबर तक बेंगलुरु में ‘भारी बारिश के साथ बादल छाए रहने’ की संभावना है। भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के अंतिम दो दिन भी हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (कप्तान), डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तारीख और समय 16 से 20 अक्टूबर 2024, सुबह 9:30 बजे से (भारतीय समयानुसार)
मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
लाइव स्ट्रीमिंग एंड लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क एंड जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट
ये है भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
कब से कब तक दिन टीमें मैच संख्या मैदान और शहर समय
16 से 20 अक्टूबर 2024 बुधवार से रविवार भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु सुबह 9:30 बजे से
24 से 28 अक्टूबर 2024 गुरुवार से सोमवार भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे सुबह 9:30 बजे से
01 से 05 नवंबर 2024 शुक्रवार से मंगलवार भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई सुबह 9:30 बजे से
इस प्रकार हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, ​​केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी, जैकब डफी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here