31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs OMAN Asia Cup 2025: जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया जीत की लय पर सवार है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक यूएई और पाकिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की है। अब भारत का अगला लक्ष्य ओमान को शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी करना होगा।

भारत बनाम ओमान, हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और ओमान का आमना-सामना इससे पहले कभी नहीं हुआ है। दोनों टीमें पहली बार इस प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। कागज़ पर भारतीय टीम का पलड़ा ओमान के मुकाबले काफी भारी नजर आता है और टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।

भारत बनाम ओमान, 12वें टी20 इंटरनेशनल मैच संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की बात करें तो ये टीम पूरी तरह से विजेता की तरह से खेल रही है। भारत को इससे पहले यूएई और पाकिस्तान से कोई खास टक्कर नहीं मिली थी और ओमान के साथ भी कुछ ऐसा ही होने की संभावना है। ओमान के खिलाफ भारतीय प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है और टीम इंडिया अपने पुराने कांबिनेशन के साथ ही मैदान पर उतर सकती है।

ओमान के खिलाफ भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकता है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सुपर 4 के मुकाबलों से पहले ओमान के खिलाफ उनके वर्कलोड को देखते हुए आराम दिया जा सकता है। अगर बुमराह को आराम दिया जाता है तो फिर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। इसके अलावा अन्य किसी बदलाव की संभावना दिखती नहीं है। ओमान की टीम भारत के खिलाफ कुछ अलग जरूर करना चाहेगी, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन के सामने ये टीम कितनी देर टिक पाएगी ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। टीम के कप्तान जतिंदर सिंह टीम को फ्रंट से लीड कर रहे हैं और उनकी कोशिश होगी कि वो टूर्नामेंट का समापन यादगार तरीके से करें।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैसमन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

ओमान की संभावित प्लेइंग इलेवन

आमीर कालीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, हसनैन शाह, शाह फैसल, जीतन रामानंदी, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles