IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है। भारत के नाम एक और गोल्ड हो गया है। पाकिस्तान को सिल्वर मेडल मिला है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाने थे। पाकिस्तान टीम केवल 192 रन ही बना सकी। आप यहां नीचे इस मैच को पूरा स्कोर और हिन्दी में कमेंट्री देख और पढ़ सकते हैं।

टीम इंडिया की तूफानी बल्लेबाजी

भारत के ​लिए इस मैच में पहले अभिषेक शर्मा और बाद में तिलक वर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 28 बॉल पर 61 रन बनाए। वहीं तिलक ने 22 बॉल पर 51 नाबाद रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी केवल 9 बॉल में 15 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन भी दो ही रन बना सके। ​कप्तान श्रेयस ने 24 बॉल पर 21 रन बनाए। ईशान किशन 18 बॉल में 20 रन बना सके। शिवम दुबे ने केवल 15 बॉल में 27 रनों की तेज पारी खेली।

भारतीय टीम की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here