IND vs PAK : रोमांचक जंग से पहले भारत ने टॉस में मारी बाजी, पाकिस्तान करेगा पहले गेंदबाजी

0

नई दिल्ली : आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है, जबकि पाकिस्तान की टीम गेंदबाजी से शुरुआत कर रही है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों का इस टूर्नामेंट में यह पहला मैच है। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई हैं और हर पल रोमांच बढ़ता जा रहा है।

वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम को 13 मैच में जीत मिली है। वहीं पाकिस्तान की टीम सिर्फ तीन मैच जीतने में कामयाब हो पाई है। भारतीय टीम आज भी अपने इस दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी। लेकिन टीम इंडिया को यहां पाकिस्तान के सामने संभलकर रहने की जरूरत है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 मैचों में पाक टीम को भारत के खिलाफ जो तीन जीत मिली है उनमें से दो जीत उसने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हासिल की है।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम के पास अनुभवी और तेजी से रन बनाने वाले खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल है। पारी की शुरुआत में ही स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जैसी बल्लेबाज मैच को भारत की तरफ मोड़ सकती हैं। इसके अलावा, भारत की गेंदबाजी भी काफी संतुलित नजर आ रही है। इंग्लैंड की पिचों पर रेणुका सिंह की स्विंग गेंदबाजी और दीप्ति शर्मा की सटीक लाइन-लेंथ से सामने वाली टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्रेयांका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी।

पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना शेख (कप्तान), आयशा जफर, अयमान फातिमा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, डायना बेग, गुल फिरोजा, नशरा संधू, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here