IND vs SA 1st T20 : भारत-साउथ अफ्रीका पहले टी20 मैच की मौसम और पिच रिपोर्ट

0

नई दिल्ली: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (8 नवंबर) को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद भिड़ेंगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। ऐसे में वर्तमान विजेता और उपविजेता के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।

भारत-साउथ अफ्रीका पहला टी20 मौसम रिपोर्ट

भारत-साउथ अफ्रीका पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे और स्थानीय समयानुसार शाम 5:00 बजे शुरू होगा। हालांकि शुरुआत में कुछ बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे के आसपास बारिश होने की उम्मीद है। एक्यूवेदर के अनुसार शाम 7:00 बजे बारिश होने की 47 प्रतिशत संभावना है। इसके बाद बारिश की संभावना 50% से अधिक बनी हुई है। अगर भविष्यवाणी सच होती है तो मैच धुल भी सकता है।

भारत-साउथ अफ्रीका पहला टी20 मौसम रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका के लिए डरबन का मैदान यादगार नहीं रहा है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। सभी मैच इसी मैदान पर खेले गए थे। यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है। यहां पिछले सात टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 184 रहा है।

भारत-साउथ अफ्रीका पहला टी20 डरबन रिकॉर्ड

किंग्समीड में 22 टी20 मैच में 11 पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। सर्वोच्च स्कोर ऑस्ट्रेलिया का 6 विकेट पर 226 रन है। न्यूनतम स्कोर 73 रन है। केन्या को न्यूजीलैंड ने आउट कर दिया था। यहां 191 रन सर्वोच्च टारगेट चेज है। ऑस्ट्रेलिया ने किया है। 125 न्यूनतम स्कोर डिफेंड हुआ है। साउथ अफ्रीका वुमेंस ने किया है।

दिसंबर 2023 में धुल गया था मैच

पिछली बार जब भारत को दिसंबर 2023 में यहां टी20 मैच खेलना था तो बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथ अफ्रीका में भारत का रिकार्ड काफी मजबूत है। 9 टी20 मैचों में छह जीत और तीन हार का सामना किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here