IND vs SA: वनडे सीरीज में गिल की भागीदारी संदिग्ध, रोहित के साथ ओपनिंग कर सकता है अनुभवी स्टार

0

नई दिल्ली: भारतीय वनडे टीम के नए कप्तान शुभमन गिल की साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्हें पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में समस्या हुई थी, जो गंभीर मानी गई। इसके चलते गिल पहले टेस्ट से बाहर रहे और दूसरे टेस्ट में भी उनका नाम टीम में नहीं था।

गिल के विकल्प के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ की संभावना

हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शुभमन गिल की वनडे सीरीज में भागीदारी भी संदेह के घेरे में है। वनडे प्रारूप में गिल आमतौर पर रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हैं, इसलिए उनके रिप्लेसमेंट का चयन टीम के लिए बड़ा सवाल बन गया है। वर्तमान में सबसे मजबूत दावेदार के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सामने आ रहा है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ इंडिया ए के लिए 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और वो साल 2023 के बाद से भारतीय वनडे टीम से बाहर भी चल रहे हैं। ऋतुराज ने अपने प्रदर्शन से भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने के लिए टीम का दरवाजा खटखटा दिया है और इस बात की संभावना है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका दिया जाए।

अगर ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम में जगह बनाने में सफल हो जाते हैं, तो उन्हें रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते देखा जा सकता है। अपने क्रिकेट करियर में ऋतुराज ने लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20 प्रारूप मिलाकर 12,000 से अधिक रन बनाए हैं। सिर्फ लिस्ट ए क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 89 मैचों में 17 शतक लगाए और 57.39 की औसत के साथ कुल 4,534 रन हासिल किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here