31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs SA: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखने का तरीका और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 21 फरवरी से सुपर-8 चरण की शुरुआत होने जा रही है। इस चरण में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप में अब तक अजेय हैं और एक भी मैच नहीं हारी हैं। ऐसे में इस मुकाबले में किसी एक टीम की जीत की स्ट्रीक टूटने वाली है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का यह रोमांचक मैच टीवी और मोबाइल फोन पर फ्री में कैसे देख सकते हैं।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच का शुरू होने का समय

22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे। हमेशा की तरह भारत की अगुवाई इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव करेंगे। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम एडन मार्करम की कप्तानी में खेलेगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों का प्रदर्शन इस मैच में कैसा रहता है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच को लाइव कब और कहां देख सकते हैं?

अब हम इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करेंगे। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि वहां आपको मैच देखने के लिए जेब से पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि ये सभी पेड चैनल्स हैं। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर ही होगी।

IND vs SA: ये मैच फ्री में कैसे देखें?

अगर आपके फोन में जियो हॉटस्टार का ऐप मौजूद है, तो आप अपने मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करके इस मुकाबले को स्मार्टफोन पर फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा, टीवी पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर फ्री में देखा जा सकता है। अगर आपके घर में फ्री डिश टीवी का कनेक्शन है, तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का आनंद ले सकते

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles