IND vs SL: श्रीलंका की टी20 टीम को लगा बड़ा झटका, अनुभवी तेज गेंदबाज हुआ पूरी सीरीज से बाहर

0

नई दिल्ली: श्रीलंका की टी20 टीम को बड़ा झटका लगा है। उसके अनुभवी तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंकाई टीम इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली व्हाइट बॉल क्रिकेट तहत भारत से 3 टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की शृंखला खेलेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम प्रबंधन ने अब तक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा के रिप्लेसमेंट के नाम का ऐलान नहीं किया है। दुष्मंता चमीरा का चोटों से पुराना रिश्ता रहा है।

वह टी20 विश्व कप 2022 के बाद से सभी फॉर्मेट में मुश्किल से खेल पाए हैं। इसके अलावा दुष्मंता चमीरा ने हाल ही में संपन्न लंका प्रीमियर लीग 2024 में अपनी टीम कैंडी फाल्कन्स के लिए भी केवल 5 गेम ही खेले थे। दुष्मंता चमीरा ने श्रीलंका के लिए आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2021 में खेला था। वहीं टी20 इंटरनेशनल में जनवरी 2024 और वनडे इंटरनेशनल में फरवरी 2024 में आखिरी बार श्रीलंका के खेले थे। दुष्मंता चमीरा ने अब तक 12 टेस्ट, 52 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 55 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमशः 32, 56 और 55 विकेट लिए हैं। उन्होंने 42 फर्स्ट क्लास में 97, 96 लिस्ट ए मैच में 110 और 128 टी20 मैच में 128 विकेट लिए हैं।

श्रीलंका के रागमा टाउन में 11 जनवरी 1992 को जन्में दुष्मंता चमीरा को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने गस एटकिंसन के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था। उन्हें टी 20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में असफल रहे। टीम मैनेजमेंट ने नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना को उनके ऊपर तरजीह दी। दुष्मंता चमीरा का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ बहुत ही शानदार रिकॉर्ड है। दुष्मंता चमीरा ने रोहित शर्मा के खिलाफ अब तक 12 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 6 बार भारतीय कप्तान को अपना शिकार बनाया है। एक बार तो खाता भी नहीं खोलने दिया।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम
चरित असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनित वेललागे, महेश तीक्षना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here