32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

IND vs UAE Asia Cup 2025: संजू-रिंकू समेत 4 खिलाड़ी बाहर, ये हो सकती है टीम की प्लेइंग 11

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार, 10 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह रोमांचक मैच रात 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

ग्रुप ए का यह पहला मुकाबला होगा, जिसमें भारत और यूएई के अलावा पाकिस्तान और ओमान की टीमें भी शामिल हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए भारत को यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। हाल ही में समाप्त हुई त्रिकोणीय सीरीज़ में यूएई टीम एक भी मैच जीतने में नाकाम रही थी, जिससे उसके आत्मविश्वास पर असर पड़ा है।

भारत बनाम यूएई, हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ यूएई को भले ही घरेलू परिस्थितियों का थोड़ा फायदा मिल सकता है, लेकिन उसका रिकॉर्ड टीम इंडिया के सामने बेहद कमजोर रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है, जिसमें भारत ने आसान जीत दर्ज की थी। एशिया कप 2016 के दौरान भारत ने यूएई को 9 विकेट से मात दी थी और 59 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम किया था।

टीम इंडिया इस समय एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन है और यूएई की सरजमीं पर उसका रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। भारत ने यहां खेले गए अपने 10 टी20 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है। इन जीतों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर दो-दो बार, जबकि हांगकांग, नामीबिया और स्कॉटलैंड पर एक-एक बार विजय शामिल है। यह प्रदर्शन बताता है कि यूएई की परिस्थितियों में टीम इंडिया का अनुभव और आत्मविश्वास दोनों ही ऊंचे स्तर पर हैं।

भारत बनाम यूएई, दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच संभावित प्लेइंग 11

यूएई के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन उतारने की कोशिश करेगी। हालांकि, टीम प्रबंधन को चयन के दौरान कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को प्राथमिकता दी जा सकती है, जबकि ऑलराउंडर शिवम दुबे को अंतिम ग्यारह में शामिल किए जाने की संभावना है। दुबई की पिच पर मौजूद घास उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस बीच, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव के प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने की संभावना जताई जा रही है।

शुभमन गिल की वापसी के बाद उनके अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की संभावना है। वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना है। इस बार दुबई की पिचों पर घास मौजूद है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, मैच के दौरान तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जो खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त चुनौती साबित हो सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीक बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

यूएई की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फारूक, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles