31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs WI: तीसरे टी-20 मैच को लेकर भारतीय स्क्वॉड में बदलाव

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में 2-0 से अपराजेय बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 मुकाबले के लिए बदलाव किए हैं. 11 नवंबर को चेन्नई में खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम प्रबंधन ने 14 सदस्यीय दल का ऐलान किया.
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव के अलावा चाइनामैन कुलदीप यादव इंडीज के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में नहीं खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर इन तीनों को आराम दिया गया है. सिद्धार्थ कौल को भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है.

बीसीसीआई ने विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उमेश, जसप्रीत और कुलदीप शारीरिक रूप से बेहतर स्थिति में हों, इसलिए इन तीनों खिलाड़ियों को इस मैच के लिए आराम दिया गया है.’ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उतरेगी.

भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रन से हराया, रोहित 4 सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

भारतीय टी-20 टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल.

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles