नई दिल्ली : भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी और दोनों देशों के बीच पहला मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत दोपहर 2.00 बजे से होगी जबकि मैच में टॉस का समय दोपहर 1.30 बजे का होगा।
इस सीरीज में भारत को जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा है और शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को वेस्टइंडीज से ज्यादा कड़ी टक्कर मिले इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। वैसे इस सीरीज में एक बार फिर से स्टार भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक्शन देखने को मिलेगा। भारत और वेस्टइंडीज मैच को आप किस तरह से लाइव देख सकते हैं आइए इसके बारे में जानते हैं।
- भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। - भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच की शुरुआत कितने बजे से होगी?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच की शुरुआत दोपहर 2.00 बजे से होगी और टॉस दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा। - भारत-वेस्टइंडीज पहले मैच का लाइव प्रसारण किस टीवी चैनल पर किया जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। - भारत-वेस्टइंडीज पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
भारत-वेस्टइंडीज पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्कार एप पर की जाएगी।
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स।


