24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

IND vs WI : भारत क्रिकेट टीम जीत की ओर अग्रसर, संजू और तिलक ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने भारत क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 195 रन बनाए हैं। अब अगर भारत को यह मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल की टिकट बुक करनी है, तो उसे 196 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली। कप्तान शे होप ने 32 रन बनाए, जबकि रॉवमैन पॉवेल ने सिर्फ 19 गेंदों पर 34 रन की तेज पारी खेली। अंत में जेसन होल्डर ने आक्रामक अंदाज में 22 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

यह अहम मुकाबला ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जा रहा है। यहां आपको मैच से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी—लाइव स्कोर के साथ बॉल-टू-बॉल कमेंट्री भी पढ़ी जा सकती है।

इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो वहां जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 36 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किए। वहीं वरुण ने भी अपने 4 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए 1 विकेट हासिल किए।

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में टीम इंडिया जिस ग्रुप में हैं, उससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर चुकी है। भारत और वेस्टइंडीज ने अब तक एक एक मैच जीतकर दो अंक हासिल किए हैं, यानी आज का मैच जीतने वाली टीम चार अंक लेकर सेमीफाइनल में चली जाएगी। दूसरी टीम अपने घर जाएगी। मुकाबला काफी अहम है और कोई भी टीम कसर नहीं छोड़ेगी। पिछले ही मुकाबले में दोनों टीमों ने जबरदस्त बल्लेबाजी कर अपने अपने मैच जीते हैं, अब देखना होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारने में कामयाब होती है।

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें ऐसी हैं, जो अब तक दो दो बार टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं। आज के मैच के बाद एक टीम बाहर हो जाएगी, यानी एक ही टीम के पास तीसरी बार खिताब की दावेदार पेश करने का मौका रहेगा। आज का मैच जीतने वाली टीम केवल दो और मैच जीतकर इस साल का विश्व कप अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगी। हालांकि ये आसान काम नहीं है। अब साउथ अफ्रीका के अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। आज का मैच खत्म होते ही चौथी टीम भी मिल जाएगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल की बारी आएगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles