टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से दी मात, सेमीफाइनल में बनाई जगह

0

नई दिल्ली: भारत क्रिकेट टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में सुपर-8 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और अब विश्व कप का खिताब जीतने से महज दो जीत दूर है।

भारत के लिए संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 97 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 12 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनालने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, उन्होंने 15 बॉल पर 27 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 18 रन की छोटी सी पारी आई। हार्दिक ने केवल 14 बॉल पर 17 रन बनाए, हालांकि जीत से पहले ही वे आउट हो गए। शिवम दुबे ने केवल 4 बॉल पर 8 रन बनाए और दो चौके लगाए।

इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो वहां जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 36 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किए। वहीं वरुण ने भी अपने 4 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए 1 विकेट हासिल किए।

टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले के बाद सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम, इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर चुकी थीं।

चौथे स्थान के लिए मुकाबला भारत क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच था, इसलिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा था। मुकाबले में भारत ने बाज़ी मारते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि वेस्टइंडीज के लिए इसी के साथ टी20 विश्व कप 2026 का सफर समाप्त हो गया।

भारत का पूरा स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वॉड: ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here