नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों को टीम इंडिया ने अपने नाम करने के साथ इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई हुई है। अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 4 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 11:05 पर शुरू होगा। टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी। ऐसे में हम आपको इस मैच की संभावित Dream11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।
तीसरे टी20 मुकाबले के लिए संभावित ड्रीम11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के रूप में 2 प्लेयर्स को चुन सकते हैं, जिसमें ऋचा घोष और एमी जोंस का नाम शामिल है। वहीं इसके बाद प्रमुख बल्लेबाजों में आप स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्ज और टैमी ब्यूमोंट को जगह दे सकते हैं। ऑलराउंडर प्लेयर्स में आप दीप्ति शर्मा के अलावा दूसरे टी20 मैच की स्टार खिलाड़ी अमनजोत कौर को चुन सकते हैं, जबकि गेंदबाजों में आप सोफी एक्लेस्टोन, राधा यादव और श्री चरणी को चुन सकते हैं। आप अपनी इस ड्रीम11 टीम में कप्तान के तौर पर स्मृति मंधाना को चुन सकते हैं, जिनके बल्ले से पहले टी20 मैच में शानदार शतकीय पारी देखने को मिली थी। वहीं उपकप्तान आप श्री चरणी को बना सकते हैं, जिन्होंने शुरुआती 2 टी20 मैच में गेंद से काफी बेहतर प्रदर्शन किया था।
लंदन के केनिंग्टन ओवल के स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए यहां की पिच को लेकर बात की जाए तो उसपर अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा। इस मैदान पर खेले गए पिछले 20 टी20 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 मैचों को अपने नाम किया है, तो वहीं 9 मुकाबले टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीतने में कामयाब रही है, इसके अलावा एक मैच का परिणाम नहीं निकला है। यहां पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 140 से 145 रनों के बीच है।
महिला तीसरे टी20 मैच की संभावित Dream11 टीम
ऋचा घोष, एमी जोंस, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्ज, टैमी ब्यूमोंट, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, सोफी एक्लेस्टोन, राधा यादव, श्री चरणी (उपकप्तान)।


