IND W vs SL W: भारत को लगा तीसरा झटका, जेमिमा 16 रन बनाकर आउट

0

दुबई: आज महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है। इस मैच में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने का लक्ष्य लेकर उतरी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत को तीसरा झटका लगा

भारत को तीसरा झटका कंचना ने दिया। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 16 रन बना सकीं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋचा घोष उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए हरमनप्रीत कौर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत को लगा दूसरा झटका

भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा भी पवेलियन लौट गईं। उन्हें चामरी अट्टापट्टू ने गुणारत्ने के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुईं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेमिमा रोड्रिग्स उतरी हैं।

श्रीलंका के लिए दीवार बनीं मंधाना और शेफाली

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ दीवार बनी हुई हैं। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/0 है। श्रीलंका को पहले विकेट की तलाश है

पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 41/0

पावरप्ले में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। शेफाली और स्मृति दमदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/0 है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्राकर है

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।

श्रीलंका: विशमी गुणारत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here