भारत और न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच का बदला समय

0

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में पहले टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। दिन की शुरुआत बारिश से ही हुई थी। बीच में कुछ समय के लिए बारिश रुकती कर्वस हटते और फिर बारिश होने लगती। आखिरकार दिन के खेल को रद्द करना पड़ा। बीसीसीआई ने अब दूसरे दिन के खेल का समय बदल दिया है जिसके बारे में उन्होंवे अपडेट दी।

बारिश के कारण नहीं हुआ था पहले दिन का खेल

आधिकारिक तौर पर बताया गया कि पहले दिन के खेल के रद्द होने के कारण ओवर्स की कमी को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। दूसरे दिन का खेल तय समय 15 मिनट पहले शुरू होगा। यानी नौ बजे टॉस होने के बाद पहला सेशन साढ़े नौ बजे नहीं बल्कि नौ बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा।

दूसरे दिन के सेशन का टाइमिंग

पहले सेशन में भी 15 मिनट का खेल अतिरिक्त होगा। यानी पहले सेशन का खेल दो घंटे नहीं बल्कि दो घंटे 15 मिनट का होगा। वहीं दूसरे सेशन में भी 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। मैच ऑफिशियल कोशिश में है कि पहले दिन के रद्दे होने के असर को जितना संभव हो कम किया जा सके।

सुबह का सेशन: 9:15 -11:30
दोपहर का सेशन: 12:10 – 14:25
शाम का सेशन: 14:45 – 16:45

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here