34.5 C
New Delhi
Wednesday, May 14, 2025

अंतिम हॉकी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड काे 4-0 से रौंदा

बेंगलुरु। भारतीय पुरुष टीम ने भारतीय खेल प्राधिकरण कॉम्प्लेक्स में न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम हॉकी मैच में 4-0 से रौंदा। भारत ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में कीवी टीम का 3-0 से सफाया किया। भारत की तरफ से रूपिंदरपाल सिंह ने आठवें, सुरिंदर कुमार ने 15वें, मनदीप सिंह ने 44वें और आकाशदीप सिंह ने 60वें मिनट में गोल दागे। रूपिंदर पाल सिंह ने आठवें मिनट में दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर लो फ्लिक के जरिए भारत का पहला गोल दागा। 15वें मिनट में रूपिंदर के पास पर ‍सुरिंदर ने गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद अनुभवी सरदार सिंह और सिमरनजीत ने बाएं फ्लैंक से मूव बनाया जिस पर मनदीप ने गोल दागते हुए 44वें मिनट में भारत को 3-0 से आगे कर दिया। खेल के अंतिम क्षणों में आकाशदीप ने गोल दागते हुए भारत को 4-0 से जीत दिलाई। भारत के कोच हरेंद्र सिंह ने एशियाई खेलों के पहले टीम के इस प्रदर्शन पर संतोष जताया। एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया में 18 अगस्त से 2 सितंबर तक होना है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles