महिला एशिया कप में भारत का दबदबा, हांगकांग को हराकर नंबर-1; देखें टॉप-5 प्रदर्शनकर्ता

0

नई दिल्ली : महिला एशिया कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 137 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। भारत ने हांगकांग के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की पूरी टीम 16.2 ओवर में महज 56 रन पर सिमट गई। इस शानदार जीत के साथ भारत ग्रुप ए की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है और सेमीफाइनल के लिए उसकी स्थिति मजबूत हो गई है।

टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में 124 रन की शानदार पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना पहले स्थान पर हैं। उनकी सलामी जोड़ीदार शेफाली वर्मा भी इस सूची में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। वहीं, टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने जगह बनाई है। दीप्ति के नाम 6 विकेट, जबकि नंदनी ने अब तक 5 विकेट हासिल किए हैं। इस सूची में श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू 8 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, जो उन्होंने दो मुकाबलों में लिए हैं। हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाए, जबकि नंदनी शर्मा, प्रेमा रावत और श्री चरणी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

भारत-हांगकांग मैच के बाद महिला एशिया कप 2026 की अंकतालिका
ग्रुप ए
स्थान टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) नो रिजल्ट (NR) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 भारत (Q) 2 2 0 0 4 +5.775
2 पाकिस्तान 1 1 0 0 2 +1.750
3 थाइलैंड 3 1 2 0 2 -2.050
4 हॉन्गकॉन्ग 2 0 2 0 0 -3.575
ग्रुप बी
स्थान टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) नो रिजल्ट (NR) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 श्रीलंका 2 2 0 0 4 +4.129
2 बांग्लादेश 1 1 0 0 2 +3.550
3 इंडोनेशिया 2 0 2 0 0 -3.650
4 यूएई 1 0 1 0 0 -6.263
भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग मैच के बाद महिला एशिया कप 2026 की टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
स्मृति मंधाना 2 2 143 71.50 193.24 18 7
शेफाली वर्मा 2 2 92 46.00 173.58 11 5
नन्नापत कोंचारोनकाई 3 3 68 22.67 73.12 7 0
नारुएमोल चाईवाई 2 2 60 30.00 93.75 6 2
चमारी अटापट्टू 2 2 57 57.00 150.00 8 2
भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग मैच के बाद महिला एशिया कप 2026 की टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
चमारी अटापट्टू 2 6.3 39 8 1.88 15 0 1
सुलेपॉर्न लामोई 3 12.0 72 7 9.14 64 0 0
दीप्ति शर्मा 2 4.1 25 6 1.50 9 0 0
मरीना लैम्पलाफ 2 8.0 48 6 9.50 57 1 0
नंदनी शर्मा 2 7.0 42 5 4.80 24 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here