भारत को मिला 246 रन का लक्ष्य, किशन की तूफानी गेंदबाज़ी; 52 रन पर गिरे 6 विकेट

0

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में खेल रही इंडिया अंडर-19 टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका अंडर-19 ने 49.3 ओवर में 245 रन का स्कोर खड़ा किया, जिससे भारत को जीत के लिए 246 रन का लक्ष्य मिला। इस स्कोर तक पहुंचने में साउथ अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज़ जेसन रोल्स की शानदार शतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था, लेकिन ये टीम 49.3 ओवर में 246 रन ही बना पाई। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों की कसी बॉलिंग के सामने साउथ अफ्रीका के बैट्समैन खुलकर नहीं खेल पाए और 250 का आंकड़ा नहीं छू पाए। साउथ अफ्रीका के आखिरी 6 विकेट 52 रन के स्कोर पर गिरा।

किशन कुमार ने की घातक गेंदबाजी

भारत के लिए इस मैच में किशन कुमार ने सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफलता हासिल की। उन्होंने 8.3 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा आर एस अंबरीश ने 8 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि दीपेश देवेंद्रन ने 6 ओवर में 43 रन देकर एक सफलता हासिल की। कनिष्क चौहान ने 10 ओवर में 34 रन दिए जबकि खिलान पटेल ने भी 10 ओवर में 25 रन दिए और दोनों को एक-एक सफलता मिली।

जेसन रोल्स ने किए 114 रन

साउथ अफ्रीका के अधिकांश बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ी के सामने संघर्ष नहीं कर सके और जल्दी आउट हो गए, लेकिन जेसन रोल्स ने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली। चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए रोल्स ने 113 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके लगाए। टीम के कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया ने केवल 14 रन की पारी खेली, वहीं ओपनर अदनान लगैडियन ने 25 रन और डैनियल बोसमैन ने 31 रन का योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here