नई दिल्ली : भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला जा रहा टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है। हालांकि, भारत का भी पलड़ा भारी है। उसे टेस्ट मैच जीतने के लिए 8 विकेट लेने होंगे। चौथे दिन रविवार (22 नवंबर) को खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 119 रन बना लिए। वह भारत से 233 रन पीछे है। डेवोन कॉनवे 59 और रचिन रविंद्र 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड को 2 विकेट टॉम लैथम और हेनरी निकोल्स के तौर पर गिरे। लैथम को जसप्रीत बुमराह ने लगातार दूसरी पारी में पहले ही ओवर में डक पर आउट किया। निकोल्स को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। शॉर्ट लेग पर ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन कैच लपका। आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 233 रन के अंदर 8 विकेट लेने होंगे या कम स्कोर पर आउट करके उसे हासिल करना होगा।
भारत ने विदेशी धरती पर बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर
इससे पहले भारतीय टीम ने लंच के बाद 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। भारत के हर बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया। 2 बल्लेबाज केएल राहुल 136 और ऋषभ पंत 128 रन ने शतक जड़ा। उनके अलावा 4 बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक ठोके। इससे भारत ने विदेश में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
पंत ने अपनी पारी में जड़े छह शानदार छक्के
चौथे दिन की शुरुआत में अंशुल कम्बोज (41 गेंद में 38) ने कुछ अच्छे स्ट्रोक्स लगाये और पंत का बखूबी साथ दिया । दोनों ने 68 रन की साझेदारी की। पंत ने अपनी पारी में छह छक्के लगाये जिनमें से चार आज जड़े गए। इनमें काइल जेमीसन को लांग आन पर लगाया गया छक्का शामिल है जो उन्होंने एक घुटने को मोड़कर जड़ा था। गेंद बेसिन रिजर्व ग्राउंड की कार पार्किंग के पास जाकर गिरी।


