WTC 2025-27 अंकतालिका में भारत टॉप-4 से बाहर, पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर

0

नई दिल्ली : एंटीगा के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा और अंतिम मुकाबला बेनतीजा रहा। दूसरी पारी में श्रीलंका ने 9 विकेट पर 251 रन बनाकर पारी घोषित की और मेजबान टीम को 302 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 109 रन बना लिए, लेकिन समय समाप्त होने के कारण मैच का परिणाम नहीं निकल सका।

इसके साथ ही मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों ने अंक साझा किए। एंटीगा में मैच ड्रॉ होने से वेस्टइंडीज को 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतने में मदद मिली और उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की स्टैंडिंग में चार अंक भी मिले। श्रीलंका को भी इस ड्रॉ मैच के लिए चार अहम अंक मिले। हालांकि इस अंक से दोनों टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

भारत पांचवें पायदान पर खिसका

श्रीलंका अंकतालिका में छठे नंबर पर बना हुआ है और उसके अब 20 अंक हो गए हैं जबकि जीत प्रतिशत 44.44 से घटकर 41.67 हो गया है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज टीम का जीत प्रतिशत 14.81 से बढ़कर 16.67 हो गया, लेकिन ये टीम 8वें स्थान पर ही बनी हुई है। इस मुकाबले का भारत की पोजिशन पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा और टीम इंडिया 5वें स्थान पर बनी हुई है जबकि पाकिस्तान की टीम सबसे आखिरी पायदान यानी 9वें स्थान पर है।

2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम अंकतालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है और इस टीम की जीत का प्रतिशन 87.50 है जबकि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चैंपियन दक्षिण अफ्रीका 75.00 जीत प्रतिशन के साथ दूसरे स्थान पर है जिसने अपने 4 में से अब तक 3 मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड की टीम 52 अंक और 72.22 जीत फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि बांग्लादेश की टीम अभी चौथे स्थान पर है।

वेस्टइंडीज-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के बाद WTC 2025-27 अंकतालिका
क्रम टीम मैच जीत हार ड्रॉ पेनाल्टी अंक जीत प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 0 84 87.5
2 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22
4 बांग्लादेश 4 2 1 1 0 28 58.33
5 भारत 9 4 4 1 0 52 48.15
6 श्रीलंका 4 1 1 2 0 20 41.67
7 इंग्लैंड 13 4 8 1 14 38 24.36
8 वेस्टइंडीज 10 1 7 2 0 20 16.67
9 पाकिस्तान 4 1 3 0 8 4 8.33

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here