33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भारत-पाकिस्तान मुकाबला: सूर्यकुमार यादव की टीम क्यों है जीत की दावेदार

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिस मुकाबले का इंतजार सबसे ज्यादा बेसब्री से किया जा रहा है, वह 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, और हमेशा की तरह करोड़ों फैंस की निगाहें इस टक्कर पर टिकी होंगी। मुकाबले के नतीजे को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अगर पिछले आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा मजबूत दिखाई देता है। हालिया प्रदर्शन, टीम संतुलन और बड़े मैचों का अनुभव भारत को बढ़त दिलाता है। आखिर किन वजहों से भारत पाकिस्तान पर भारी पड़ सकता है, इसके कुछ मुख्य कारण सामने आते हैं।

भारत की मजबूत बैटिंग लाइनअप: जीत की सबसे बड़ी ताकत

भारतीय टीम में इस वक्त टी20 प्रारूप के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उनके साथ इशान किशन हैं जो चल गए तो पता नहीं पाकिस्तान का क्या होगा। बात यहीं पर खत्म नहीं होती क्योंकि इसके बाद तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह हैं। इसके बाद शिवम दुबे और अक्षर पटेल हैं यानी 8 नंबर तक एक से बढ़कर एक तगड़े बैटर हैं। ये सभी किसी भी परिस्थिति में मैच को पटल सकते हैं।

भारतीय गेंदबाजी की ताकत, विपक्ष पर भारी पड़ सकती है

भारत के पास दुनिया के बेस्ट डेथ ओवर बॉलर जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं हालांकि वो शुरुआती ओवर्स में भी विकेट निकालने की ताकत रखते हैं। टीम में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर हैं जो बीच के ओवर्स में रन पर लगाम लगाने के साथ विकेट भी निकाल सकते हैं। गेंदबाजी में इनके अलावा हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल हैं। इन सबके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। इनके खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए बैटिंग करना आसान नहीं होगा।

हर बार भारी पड़ा भारत, पाकिस्तान के खिलाफ दमदार इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा है। ICC T20 World Cup के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने 7 में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मैच में सफलता मिली। इतना ही नहीं, पिछले 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भी भारत ने पाकिस्तान को हर बार हराया है। Asia Cup 2025 में भी भारत ने पाकिस्तान को तीन लगातार मैचों में मात दी थी। इन लगातार जीतों ने भारत को मनोवैज्ञानिक बढ़त दिलाई है। बड़े मुकाबलों में अक्सर देखा गया है कि दबाव की स्थिति में पाकिस्तान की टीम भारत के सामने बिखर जाती है, और इतिहास भी इसी बात की गवाही देता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles