29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

हरारे। भारत ने रिकॉर्ड 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। अब 6 फरवरी को फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। अफगान टीम की ओर से फैजल शिनोजादा ने 110 रन और उजैरुल्लाह नियाजई ने नाबाद 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके।

311 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर आरोन जॉर्ज के शानदार शतक (115 रन) की बदौलत भारत ने 41.1 ओवर में ही 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी ने 68 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रन की अहम पारियां खेलीं। आरोन जॉर्ज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया। साथ ही यह यूथ वनडे क्रिकेट का भी अब तक का सबसे बड़ा सफल लक्ष्य पीछा रहा। मैच में कुल 620 रन बने, जो भारत और अफगानिस्तान के बीच यूथ वनडे मुकाबलों में सबसे अधिक हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 521 रनों का था, जो 27 दिसंबर 2021 को दुबई में बना था। अफगानिस्तान के दो शतकों के बावजूद भारतीय टीम ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और शानदार जीत दर्ज की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles