लंदन.ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया है। तीसरे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी 396 रन पर सिमटी। यशस्वी जायसवाल ने शानदार 118 रन बनाए। वहीं नाइट वॉचमैन आकाशदीप ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली फिफ्टी लगाई और 66 रन बनाए। रवींद्र जडेजा (53) और वॉशिंगटन सुंदर (53) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली (14) को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया, जबकि बेन डकेट 34 रन पर नाबाद हैं। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन और चाहिए, लेकिन उसके पास एक खिलाड़ी कम है, क्योंकि क्रिस वोक्स चोट के चलते टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में भारत को केवल 8 विकेट लेने की जरूरत है।
इससे पहले, इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए थे और 23 रन की बढ़त ली थी। भारत की पहली पारी 204 रन पर सिमटी थी। मैच के पहले दिन बारिश ने खलल डाला और सिर्फ 64 ओवर का खेल हो सका था। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 4-4 विकेट झटके। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने दोनों पारियों में कुल 8 विकेट लिए। अब मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत को जीत के लिए दो दिन और आठ विकेट चाहिए, जबकि इंग्लैंड को एक बड़ी साझेदारी की दरकार है।


