क्विंटन डिकॉक का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया. डिकॉक ने 89 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इसके बाद स्पिनर कुलदीप यादव का जलवा देखने को मिला. कुलदीप ने एक ही ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस (29 रन) और मार्को जानसेन (17 रन) को पवेलियन भेजा. फिर कुलदीप ने कॉर्बिन बॉश (9 रन) और लुंगी एनगिडी (1 रन) का भी विकेट लिया. साउथ अफ्रीका की पारी का आखिरी विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने ओटनील बार्टमैन (3 रन) को आउट कर लिया. केशव महाराज 20 रन पर नाबाद लौटे. भारत की ओर से कृष्णा और कुलदीप ने चार-चार विकेट झटके.
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ. वॉशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को मौका मिला. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने दो परिवर्तन किए. नांद्गे बर्गर और टोनी डी जोरजी इंजरी के चलते चयन के लिए अनुपलब्ध थे. उनकी जगह क्रमश: तेज गेंदबाज ओटीनील बार्टमैन और बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को मौका मिला.
तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.
तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन.
भारत-साउथ अफ्रीका (हेड टू हेड)
कुल ओडीआई मैच: 97
भारत ने जीते: 42
साउथ अफ्रीका ने जीते: 52
बेनतीजा: 3