संत हिरदाराम गर्ल्स कालेज में इंटर-कॉलेज खो-खो टूर्नामेंट संपन्न, सरोजिनी नायडू कालेज विजेता

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय इंटर-कॉलेज गर्ल्स खो-खो टूर्नामेंट और चयन ट्रायल्स का सफल आयोजन 4 दिसंबर को पूरा हुआ। शहर के विभिन्न कालेजों से आई खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुर्ती, टीमवर्क और खेल कौशल दिखाया। टूर्नामेंट में पांच टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों में सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज प्रथम, यु.टी.डी. द्वितीय रहा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रिया सिंह (सरोजिनी नायडू) को चुना गया, जबकि बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार प्रेरणा वर्मा (यु.टी.डी.) को मिला। चयन ट्रायल्स में चार कॉलेजों ने भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी और डीन डॉ. मीनू ताहिलयानी ने विजेताओं को बधाई दी। चयनित खिलाड़ी अब 6 दिसंबर को सीहोर में होने वाले अगले चरण में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतीक भटनागर, चीफ इंजीनियर, मर्चेंट नेवी थे। विशेष अतिथि डॉ. आलोक मिश्रा, संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय ने छात्राओं को अनुशासन और समर्पण के महत्व पर प्रेरित किया। डॉ. सतीश कुमार और डॉ. सुनील शर्मा ने खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here