27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत, अमेरिका को 6 विकेट से हराया

एनएसटी न्यूज, भोपाल: अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार आगाज करते हुए अमेरिका को 6 विकेट से हरा दिया। गुरुवार को बुलवायो में खेले गए ग्रुप मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अमेरिका की टीम को 35.2 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अमेरिका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 39 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए। अमरिंदर गिल 1, साहिल गर्ग 16, उत्कर्ष श्रीवास्तव खाता खोले बिना, अर्जुन महेश 16 और अमोघ अरेपल्ली 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अदनीत झांब ने 18 रन जोड़कर स्कोर 50 के पार पहुंचाया। अंत में नीतीश सुदिनी ने 36 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिससे अमेरिका 107 रन तक पहुंच सका।

भारत की ओर से हेनिल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं वैभव सूर्यवंशी, दीपेश देवेंद्रन, आरएस अंबरीश और खिलन पटेल को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रनआउट भी हुआ। 108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान आयुष म्हात्रे 19, वेदांत त्रिवेदी 2 और विहान मल्होत्रा 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बारिश के कारण लक्ष्य घटाकर 96 रन कर दिया गया। इसके बाद विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडु ने कनिष्क चौहान के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। कुंडु 42 और कनिष्क 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

अमेरिका की ओर से ऋत्विक अप्पीदी ने 2 विकेट लिए, जबकि ऋषभ सिंपी और उत्कर्ष श्रीवास्तव को एक-एक सफलता मिली। शानदार प्रदर्शन के लिए हेनिल पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ग्रुप-डी के अन्य मुकाबले में वेस्टइंडीज ने तंजानिया को 5 विकेट से हराया, जबकि जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच मैच बेनतीजा रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles