विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल: सौराष्ट्र बनाम पंजाब मुकाबला , कब कहां और कैसे देखें

0

नई दिल्ली : विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल सौराष्ट्र और पंजाब के बीच शुक्रवार, 16 जनवरी को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में विदर्भ से भिड़ेगी। पहले सेमीफाइनल में विदर्भ ने कर्नाटक को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरे साल खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है, हालांकि पिछले साल के फाइनल में उसे कर्नाटक के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हार्दिक देसाई की कप्तानी वाली सौराष्ट्र टीम ने उत्तर प्रदेश को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि प्रभसिमरन सिंह के नेतृत्व में पंजाब ने मध्य प्रदेश को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स
  • सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?
    सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार, 16 जनवरी को खेला जाएगा।
  • सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?
    सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेला जाएगा।
  • सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल का टॉस कब होगा?
    सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगा।
  • सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल कब से खेला जाएगा?
    सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से होगा।
  • सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
    सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स खेल पर देख सकते हैं।
  • सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
    सौराष्ट्र बनाम पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here