भारत को लगा तीसरा झटका, 13 रन बनाकर आउट हुए कोहली

0

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट आज कोलंबो में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को तीसरा झटका कैप्टन विराट कोहली (13) के रुप में लगा। उनसे पहले के एल राहुल अर्धशतक बनाकर आउट हुए थे। टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट शिखर धवन (35) के तौर पर खोया। रन बनाकर करुणारत्ने की बॉल पर आउट हुए थे। इस वक्त क्रीज पर अंजिक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा मौजूद हैं। भारत का स्कोर 134/3 है।
टीम इंडिया पहला टेस्ट जीतकर 1-0 से आगे हैं। आज का मैच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान में हो रहा है। श्रीलंका पर इस मैच को लेकर दबाव रहेगा। वहीं, टीम इंडिया का उद्देश्य दूसरी टेस्ट सीरीज पर कब्जा करने का रहेगा।