WTC अंक तालिका में बांग्लादेश से पीछे भारत, साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले जानें हाल

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल की दौड़ में मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका और 2025 की उपविजेता ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्थानों पर बनी हुई हैं। दोनों टीमों के बीच 9 अक्टूबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। अंक तालिका में मजबूत स्थिति के बावजूद दोनों टीमों के लिए यह सीरीज अहम होगी, क्योंकि इसमें खराब प्रदर्शन से उनके अंक प्रतिशत और फाइनल की दौड़ में स्थिति पर असर पड़ सकता है।

ऐसे में दोनों टीमें सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने की कोशिश करेंगी। डब्ल्यूटीसी 2025-27 अंक तालिका की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 10 में से 8 मैच जीतकर 80 पीसीटी के साथ शीर्ष पर है।साउथ अफ्रीका 4 में से 3 मैच जीतकर 75 पीसीटी के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड 6 में से 4 मैच जीतकर 72.22 पीसीटी के साथ तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश ने 6 मैच में 3 जीत दर्ज की है। उसका पीसीटी 55.56 है।

WTC अंक तालिका में भारत पांचवें नंबर पर

भारत पांचवें नंबर पर 11 मैच में 5 जीत और 51.52 पीसीटी के साथ है। इंग्लैंड 16 मैच में 7 जीत और 38.54 पीसीटी के साथ छठे नंबर पर है। श्रीलंका 6 मैच में 1 जीत और 33.33 पीसीटी के साथ सातवें नंब पर है। वेस्टइंडीज 12 मैच में 2 जीत और 20.83 पीसीटी के साथ आठवें नंबर पर है। पाकिस्तान 9वें नंबर पर 9 मैच में 2 जीत और 4.63 पीसीटी के साथ है।

डब्ल्यूटीसी 2025-27 अंक तालिका
टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ बेनतीजा अंक पीसीटी
ऑस्ट्रेलिया 10 8 2 0 0 0 96 80
साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 0 36 75
न्यूजीलैंड 6 4 1 0 1 0 52 72.22
बांग्लादेश 6 3 2 0 1 0 40 55.56
भारत 11 5 4 0 2 0 68 51.52
इंग्लैंड 16 7 8 0 1 0 74 38.54
श्रीलंका 6 1 2 0 3 0 24 33.33
वेस्टइंडीज 12 2 8 0 2 0 30 20.83
पाकिस्तान 9 2 7 0 0 0 5 4.63

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here