ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला हारी भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल स्थित उधव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल साई सेंटर में खेली जा रही चार मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-4 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला शुक्रवार शाम खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला।  ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऑरोरा कोवाचेविच ने 21वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन भारत की दिया ने अगले ही मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए मैच में बढ़त बना ली। किरण एक्का ने 42वें मिनट में गोल किया, जबकि कप्तान स्वीटी कुजूर ने 48वें मिनट में गोल दागकर भारत को 3-1 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।  हालांकि अंतिम मिनटों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जोरदार वापसी की। मिया क्लिम्प्श ने 54वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया, जबकि स्टेला बार्थोलोम्यूज ने 54वें और 55वें मिनट में लगातार दो गोल कर मैच ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मई को शाम 5 बजे इसी मैदान पर खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here