इंडिया अंडर-19 वनडे टीम का ऐलान, आर्यवीर-अन्वय को मौका; लक्ष्य संभालेंगे कप्तानी

0

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-19 टीम 18 से 23 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज खेलेगी। इस युवा वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आएगी और उसका स्क्वाड पहले ही घोषित किया जा चुका है। अब भारतीय अंडर-19 टीम का भी ऐलान कर दिया गया है। इस टीम की सबसे खास बात यह है कि आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ के चयन के बाद एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर सहवाग और द्रविड़ परिवार की अगली पीढ़ी की मौजूदगी देखने को मिल सकती है।

भारतीय अंडर-19 वनडे टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन चौहान टीम के उपकप्तान होंगे। टीम में सबसे ज्यादा चर्चा दिग्गज क्रिकेटरों वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों के चयन को लेकर है। आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। ऐसे में फैंस को मैदान पर सहवाग और द्रविड़ परिवार की अगली पीढ़ी की जोड़ी एक साथ खेलते हुए देखने का मौका मिल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया अंडर 19 स्क्वाड

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल विकेटकीपर, आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट, काव्य पटेल।

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम का स्क्वाड

केसी बार्टन, हेडन बार्बुलोविक, एली ब्रेन, विल बाइरोम, ब्लेक कैटेल, जैक जोसनेक, स्पेंसर ग्रीन, कोनोर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड होल्लिक, मैथ्यू लफ, नील पटेल, जैकब पीट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो सिंगोस, थॉमस वैसियो।

अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया अंडर 19 स्क्वाड

यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), कुश पटेल, अयान अकरम, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), प्रणव राघवेंद्र, सागर विर्क, अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), प्रियांशु सिंह, कुशाग्र ओझा, रोहित यादव, मोहित उल्वा, मनल चौहान, इशान ओम, आर्यन यादव।

इंडिया अंडर 19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 वनडे सीरीज का शेड्यूल
  • पहला वनडे: 18 सितंबर 2026, सुबह 9.30 (IST)
  • दूसरा वनडे: 21 सितंबर 2026, सुबह 9.30 (IST)
  • तीसरा वनडे: 23 सितंबर 2026, सुबह 9.30 (IST)

भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच वनडे सीरीज के बाद दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट 27 सितंबर से शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 5 अक्टूबर से खेला जाएगा। इस तरह वनडे सीरीज के बाद युवा खिलाड़ियों को लाल गेंद के क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here