भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20: जानें कब, कहां और कैसे देखें आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट

0

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार (2 नवंबर) को होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच कैनबरा में बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे टी20 में मेलबर्न में टीम इंडिया को 17 साल बाद हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम तीसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारतीय टीम के लिए राहत की खबर यह है कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आगे की सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे। हेजलवुड ने दूसरे टी20 में भारतीय शीर्ष क्रम को मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि अब टीम इंडिया को ग्लेन मैक्सवेल से सावधान रहना होगा, जो चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं और अपने दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। भारतीय टीम की ओर से नजरें एक बार फिर शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होंगी, जिन्होंने पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन किया था और अब उनसे एक और दमदार पारी की उम्मीद की जा रही है।

आइए जानते भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • भारतऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 कब खेला जाएगा?
    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसर टी20 रविवार, 2 नवंबर को खेला जाएगा।
  • भारतऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 कहां खेला जाएगा?
    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा।
  • भारतऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच किस समय शुरू होगा?
    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.45 बजे से खेला जाएगा।
  • भारतऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 का टॉस कब होगा?
    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1.15 बजे होगा।
  • भारतऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • भारतऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
  • भारतऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मैच मुफ्त में कैसे देख सकते हैं?
    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मैच का मुफ्त में डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारण होगा। इस सुविधा का लुत्फ केवल डीडी फ्री डिश के उपभोक्ता ही ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here