नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 28 जनवरी 2026 को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में भारत पहले ही बढ़त बना चुका है। अब टीम की कोशिश टी20 वर्ल्ड कप से पहले जीत का सिलसिला जारी रखने की होगी। टॉप ऑर्डर में कुछ कमियों और निचले क्रम के बल्लेबाजों को पर्याप्त गेम टाइम न मिलने के बावजूद भारत ने शानदार फॉर्म बनाए रखा है।
इस मुकाबले में सभी की नजरें खासतौर पर खराब फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन पर होंगी। संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में तीन मैचों में मात्र 20 रन भी नहीं जोड़ पाए हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड के चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी, मैच से जुड़े रोचक तथ्य और दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड नीचे दिया गया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेला जाना है?
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच बुधवार 28 जनवरी 2026 को खेला जाना है। - भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच कहां खेला जाना है?
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच विशाखापत्तनम में एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है। - भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 इंटरनेशनल के लिए कितने समय टॉस होना है?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए शाम 06:30 बजे टॉस होना है। - भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच की शुरुआत यानी पहली गेंद कितने बजे फेंकी जानी है?
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच की शुरुआत यानी पहली गेंद शाम 07:00 बजे फेंकी जानी है। - भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच को भारत में किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकते हैं?
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। - भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच की भारत में किस OTT चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है?
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच की भारत में JioHotstar (जियोहॉटस्टार) ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
चौथे टी20 मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकरी फॉल्क्स, बेवन जैकब्स।
IND बनाम NZ, चौथे T20I मैच के तथ्य
- भारत ने 2024 की शुरुआत से 11 टी20 इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज/टूर्नामेंट में से हर एक अपने नाम किया है। यह पाकिस्तान (2016-18) के साथ संयुक्त रूप से लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड है।
- इस सीरीज के पहले तीन T20 इंटरनेशनल में भारत के बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 100 गेंदें खेलने वाले) पर 210.98 रहा है। किसी भी टीम ने ऐसी T20 इंटरनेशनल सीरीज में इससे तेज रन नहीं बनाए हैं जिसमें उन्होंने कम से कम तीन बार बल्लेबाजी की हो।
- न्यूजीलैंड ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले नौ T20 इंटरनेशनल मैच हारे हैं।
- ईश सोढ़ी (160) T20I में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टिम साउदी को पीछे छोड़ने से पांच विकेट दूर हैं। कुल मिलाकर, इस फॉर्मेट में सिर्फ राशिद खान (187) ने उनसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
- सूर्यकुमार यादव T20I में 3000 रन बनाने से 41 रन दूर हैं। वह रोहित शर्मा (4231) और विराट कोहली (4188) के बाद ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे।
- मार्क चैपमैन T20I में 2000 रन बनाने से 29 रन दूर हैं। मार्क चैपमैन के फिलहाल 1971 रन हैं। इनमें से 392 रन उन्होंने हॉन्गकॉन्ग के लिए बनाए हैं।

