भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच और मौसम रिपोर्ट: नागपुर में कैसे होंगे हालात?

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपनी तैयारियों को परखेंगी। सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (21 जनवरी) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक खेले गए 13 टी20 मुकाबलों में आमतौर पर बड़े स्कोर देखने को नहीं मिले हैं। भारत ने यहां कुल चार मैच खेले हैं, जिनमें से दो में जीत हासिल की है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इसी वेन्यू पर भारत का टी20 में सबसे कम स्कोर भी दर्ज है, जब 2016 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी टीम 79 रन पर सिमट गई थी।

भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20: पिच रिपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा, जहां गेंदबाजों की भूमिका अहम रहने वाली है। कम बाउंस के कारण स्पिनरों को खासा फायदा मिलने की उम्मीद है। पिच भले ही टूटेगी नहीं, लेकिन मैच के दौरान धीरे-धीरे धीमी होती जाएगी। ऐसे में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर और भारत के अक्षर पटेल जैसे स्पिनर बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20: मौसम रिपोर्ट

एक्यूवेदर ऐप के मुताबिक, बुधवार को नागपुर में सुबह के समय तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मौसम धूप वाला रहने की संभावना है। दोपहर में तापमान बढ़कर लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि शाम होते-होते यह गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा। कुल मिलाकर मौसम साफ रहेगा और क्रिकेट के लिए अनुकूल परिस्थितियां होंगी। ओस पड़ने की संभावना भी नहीं है, ऐसे में हालात को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के रिकॉर्ड
  • क्षमता- 45000
  • टी20 मैच- 12
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 8 मैच जीती।
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 4 मैच जीती।
  • पहली पारी का औसत स्कोर 146।
  • दूसरी पारी का औसत स्कोर 125।
  • सर्वोच्च स्कोर- श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 5 विकेट पर 215 रन बनाए।
  • न्यूनतम स्कोर- भारत को न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में 79 रन पर आउट किया।
  • सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल- वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19.4 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन बनाए।
  • सबसे कम लक्ष्य का बचाव- वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ 124 रनों के लक्ष्य को बचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here