भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे – लाइव कब, कहाँ और कैसे देखें

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का रोमांच रविवार से शुरू होने जा रहा है। यह तीन मैचों की सीरीज होगी, जिसमें दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी। भारतीय टीम की कमान इस बार केएल राहुल संभाल रहे हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तानी टेस्ट सीरीज जीत चुके टेम्बा बावुमा के हाथों में होगी। यह मुकाबलों का दौर 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक खेला जाएगा, जहां हर मैच में दर्शकों को कड़ी टक्कर और रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलने की उम्मीद है।

भारत दौरे पर साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर मजबूत शुरुआत की थी, और अब बारी वनडे सीरीज की है, जिसमें दोनों टीमें नई चुनौती के साथ उतरेंगी। इस श्रृंखला के बाद दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। साउथ अफ्रीका ने भारत में आखिरी बार 2015-16 में वनडे सीरीज जीती थी, ऐसे में लगभग दस साल बाद एक और सफलता हासिल कर इतिहास दोहराने पर कप्तान टेम्बा बावुमा की नजरें टिकी होंगी। वहीं, भारतीय कप्तान केएल राहुल इस सीरीज में जीत दर्ज कर टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली वनडे हार को पीछे छोड़ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी सवालों की जानकारी:-
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे मैच रविवार 30 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच का टॉस कितने बजे होगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच का लाइव एक्शन कितने बजे शुरू होगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच का लाइव एक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख पाएंगे।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप  पर देख पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here