भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20: मैच शुरू होने का समय और लाइव स्ट्रीमिंग

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है। पहले मैच में हारकर 0-1 से पीछे रहने वाली प्रोटियाज टीम वापसी करना चाहेगी, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम इस सीरीज में बढ़त को 2-0 करना चाहेगी।

इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। पिच का व्यवहार कैसा रहेगा, यह भी देखने लायक होगा। पहले मैच में ओस का कोई खास असर नहीं दिखा और टॉस जीतने के बावजूद अफ्रीकी टीम मैच हार गई थी। अब वनडे सीरीज की तरह दूसरे टी20 में टॉस और ओस कितनी भूमिका निभाते हैं, यह जानना दिलचस्प रहेगा।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी सवालों के जवाब:-
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच गुरुवार 11 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच का टॉस कितने बजे होगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच का लाइव एक्शन कितने बजे शुरू होगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच का लाइव एक्शन भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख पाएंगे।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here