भारत बनाम साउथ अफ्रीका, मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

0

नई दिल्ली: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दसवां लीग मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखा। मुकाबले के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले — कभी भारत ने मैच पर पकड़ बनाई, तो कभी साउथ अफ्रीका ने वापसी की। हालांकि भारतीय बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों ने पूरा दमखम लगाया, लेकिन अंततः साउथ अफ्रीका ने बेहतर रणनीति और संयम के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया। इस कड़े मुकाबले में भारतीय टीम को करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम को हार, फिर भी अंकतालिका में मजबूत स्थिति

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया को 2 अंक का नुकसान हुआ वहीं साउथ अफ्रीका ने 2 अंक हासिल किए। वैसे भारत को अंक का नुकसान जरूर हुआ, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया अंकतालिका में अभी भी तीसरे नंबर पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका को भारत पर जीत के बाद फायदा हुआ और ये टीम अब 4 अंक के साथ पांचवें स्थान से चौथे नंबर पर आ गई।

भारतीय टीम के अभी 4 अंक हैं और वो रन रेट के मामले में साउथ अफ्रीका से आगे है। भारत का नेट रन रेट अभी 0.959 है जबकि साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट भारत के खिलाफ जीत के बाद अब -0.888 है। अंकतालिका में अभी ऑस्ट्रेलिया 5 अंक के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है जबकि इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। अंकतालिका में इस वक्त सबसे नीचे यानी 8वें स्थान पर पाकिस्तान है।

भारत-साउथ अफ्रीका मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
ऑस्ट्रेलिया 3 2 0 5 1.96
इंग्लैंड 2 2 0 4 1.757
भारत 3 2 1 4 0.959
साउथ अफ्रीका 3 2 1 4 -0.888
बांग्लादेश 2 1 1 2 0.573
श्रीलंका 2 0 1 1 -1.255
न्यूजीलैंड 2 0 2 0 -1.485
पाकिस्तान 3 0 3 0 -1.887

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here