34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

दूसरे टी20 में IND-SA मुकाबला: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और मैच की पूरी जानकारी

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम गुरुवार (11 दिसंबर) को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में एडेन मार्करम की साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। पहले टी20 में टीम इंडिया ने मेहमानों को करारी शिकस्त दी थी। कठिन बल्लेबाजी पिच पर हार्दिक पंड्या की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने 175 रन बनाए, जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 74 रन पर ढेर कर दिया। 101 रनों की धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी उतरेगी।

दूसरा टी20: संभावित प्लेइंग 11, मैदान, स्क्वाड, मौसम व पिच रिपोर्ट की पूरी डिटेल्स
भारत का स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

साउथ अफ्रीका स्क्वाड

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, रीजा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया।

हेड टू हेड

32 मैचों में भारत ने 19 में जीत दर्ज की है और साउथ अफ्रीका को 12 में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 तारीख, समय और जगह

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 गुरुवार (11 दिसंबर) को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

पिच व मौसम का मिज़ाज

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बड़े स्टैंड न होने के कारण यहां ओस का असर बहुत कम देखा जाता है। आईपीएल मुकाबलों में न्यू चंडीगढ़ में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड 6–5 का रहा है। यहां 200 से अधिक के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया जा चुका है, वहीं 111 जैसे छोटे स्कोर को भी डिफेंड किया गया है। इस पिच पर तेज गेंदबाज़ों का दबदबा अधिक रहता है, जिससे मुकाबले अक्सर रोमांचक बन जाते हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल
मैच तारीख दिन समय वेन्यू
पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 09-दिसंबर-25 मंगलवार शाम 7:00 बजे कटक
दूसरा टी20 मैच 11-दिसंबर-25 गुरुवार शाम 7:00 बजे नया चंडीगढ़
तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 14-दिसंबर-25 रविवार शाम 7:00 बजे धर्मशाला
चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 17-दिसंबर-25 बुधवार शाम 7:00 बजे लखनऊ
5वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 19-दिसंबर-25 शुक्रवार शाम 7:00 बजे अहमदाबाद

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles