U19 एशिया कप: भारत बनाम यूएई पहला मैच – लाइव स्ट्रीमिंग, टीम स्क्वाड और संभावित प्लेइंग XI की पूरी डिटेल्स

0

नई दिल्ली: अंडर-19 एशिया कप 2025 का आयोजन दुबई में होने जा रहा है, जो 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा। इस फिफ्टी ओवर फॉर्मेट वाले टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे करेंगे, जबकि वैभव सूर्यवंशी भी टीम का अहम हिस्सा हैं। टूर्नामेंट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है—ग्रुप ए में भारत, यूएई, पाकिस्तान और मलेशिया शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल की टीमें मुकाबला करेंगी।

भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
    भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप का पहला मैच दुबई के आईसीसी एकेडमी स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप का पहला मैच कब खेला जाएगा?
    भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप का पहला मैच शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा।
  • भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप के पहले मैच का टॉस कितने बजे होगा?
    भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप के पहले मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगा।
  • भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप के पहले मैच का लाइव एक्शन कितने बजे शुरू होगा?
    भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप के पहले मैच का लाइव एक्शन भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा।
  • भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप के पहले मैच का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?
    भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप के पहले मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख पाएंगे।
  • भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    भारत-यूएई अंडर 19 एशिया कप के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख पाएंगे।
दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत: आयुष महात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, नमन पुष्पक, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरोन जॉर्ज।

यूएई: यायिन राय (कप्तान), अहमद खोदादाद, अयान मिस्बाह, करण धीमान, अलियासगर शम्स, मुहम्मद बाजिल आसिम, नसीम खान, रेयान खान, सालेह अमीन, नूरुल्लाह अयोबी, पृथ्वी मधु, शालोम डिसूजा, उदीश सूरी, युग शर्मा, जैनुल्लाह रहमानी।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

आयुष महात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मलहोत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, एरोन जॉर्ज, उद्धव मोहन।

यूएई की संभावित प्लेइंग 11

यायिन राय (कप्तान), सालेह अमीन, शालोम डिसूजा/अहमद खोदादाद पृथ्वी मधु, उदीश सूरी, अयान मिस्बाह, रेयान खान, करण धीमान, मुहम्मद बाज़िल आसिम, नसीम खान, ज़ैनुल्लाह रहमानी।

अंडर 19 एशिया कप का शेड्यूल
दिन मैच स्टेडियम
12 दिसंबर (शुक्रवार) भारत बनाम यूएई आईसीसी एकेडमी
12 दिसंबर (शुक्रवार) पाकिस्तान बनाम मलेशिा द सेवंस
13 दिसंबर (शनिवार) अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश आईसीसी एकेडमी
13 दिसंबर (शनिवार) श्रीलंका बनाम नेपाल द सेवंस
14 दिसंबर (रविवार) भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी एकेडमी
14 दिसंबर (रविवार) यूएई बनाम मलेशिया द सेवंंस
15 दिसंबर (सोमवार) अफगाानिस्तान बनाम श्रीलंका आईसीसी एकेडमी
15 दिसंबर (सोमवार) बांग्लादेश बनाम नेपाल द सेवंस
16 दिसंबर (मंगलवार) पाकिस्ताान बनाम यूएई आईसीसी एकेडमी
16 दिसंबर (मंगलवार) भारत बनाम मलेशिया द सेवंस
17 दिसंबर (बुधवार) बांंग्लादेश बनाम श्रीलंका आईसीसी एकेडमी
17 दिसंबर (बुधवार) अफगानिस्तान बनाम नेपाल द सेवंस
19 दिसंबर (शुक्रवार) सेमीफाइनल 1 (ए1 बनाम बी2) आईसीसी एकेडमी
19 दिसंबर (शुक्रवार) सेमीफाइनल 2 (बी1 बनाम ए2) द सेवंस
21 दिसंबर (रविवार) फाइनल आईसीसी एकेडमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here