नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज में यह देखने लायक होगा कि कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाएगा। लेकिन भारत-साउथ अफ्रीका टी20 मुकाबलों में अब तक किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, इसके आंकड़े भी काफी रोचक हैं। कमाल की बात यह है कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर एक साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी है, जबकि भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली उनसे पीछे हैं।
डेविड मिलर के नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 में सबसे ज्यादा रन
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की बात करें तो इसमें पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका के तूफानी बैटर डेविड मिलर हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ खेले 25 मैचों की 22 पारियों में 524 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 18 मैचों की 17 पारियों में एक शतक और 2 अर्धशतक के साथ 429 रन बनाए थे।
T20 में सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 3 अर्धशतकों की मदद से कुल 394 रन बनाए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव 11 मैचों की 10 पारियों में 372 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। लिस्ट में पांचवें नंबर पर क्विंटन डिकॉक हैं, जिन्होंने 11 मैचों की 10 पारियों में 351 रन अपने नाम किए हैं।
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर्स
डेविड मिलर- 524 रन
रोहित शर्मा- 429 रन
विराट कोहली- 394 रन
सूर्यकुमार यादव- 372 रन
क्विंटन डिकॉक- 351 रन

