27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

भारत vs जिम्बाब्वे: सुपर-8 मैच का लाइव प्रसारण कैसे देखें, टी20 वर्ल्ड कप 2026

नई दिल्ली : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में ग्रुप 1 का मुकाबला गुरुवार, 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सुपर-8 की शुरुआत में भारत का प्रदर्शन खास नहीं रहा। उसने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना किया। वहीं, ग्रुप 1 की एक अन्य टीम वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया। इन परिणामों से भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। भारत को अब अपने बचे दोनों मैच जीतने होंगे—सबसे पहले जिम्बाब्वे और फिर 1 मार्च को वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा। साथ ही, अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में दोपहर के मुकाबले में साउथ अफ्रीका से उम्मीद करनी होगी कि वह वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराए। यहां भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण डिटेल्स दी गई हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026, IND vs ZIM मैच लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच कहां खेला जाएगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच मैच गुरुवार 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच किस समय शुरू होगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच के लिए शाम 06:30 बजे टॉस होना है।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
ये हैं भारत और जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे की संभावित XI: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से जुड़े रोचक तथ्य
  • इस वर्ल्ड कप में पहले विकेट के लिए भारतीय टीम का औसत 6.80 है, जो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों में सबसे कम है।
  • ब्रायन बेनेट 2024 की शुरुआत से T20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 1748 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
  • सिकंदर रजा इस वर्ल्ड कप में अहम रहे हैं, लेकिन… भारत के खिलाफ 10 टी20 इंटरनेशनल में उनका औसत 16.30 रन का है। इसमें उनका सबसे ज्यादा स्कोर 46 रन है।
  • जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह आईसीसी टी20 विश्व कप में विकेट लेने वाले भारत के शीर्ष दो खिलाड़ी हैं।
  • जसप्रीत बुमराह ने 33 और अर्शदीप सिंह ने 32 विकेट लिए हैं। भारत ने विश्व कप में 11 में से 10 उन मुकाबलों को जीता है, जिनमें ये दोनों शामिल रहे हैं।
  • सभी फुल मेंबर बॉलर्स में जसप्रीत बुमराह और रिचर्ड नगारवा ने T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डाले हैं। दोनों ने अब तक 12-12 ओवर मेडन फेंके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles