भारत करेगा प्रोटियाज की जीत की कामना, ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका मैच से टीम इंडिया का जुड़ा है खास रिश्ता

0

नई दिल्ली : महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 26वां मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला टूर्नामेंट के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि इस मैच की विजेता टीम अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच सकती है। साथ ही, अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का सेमीफाइनल में सामना भारतीय महिला टीम से होगा। ऐसे में इस मैच के नतीजे पर भारत के अगले मुकाबले की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी।

दरअसल अंकतालिका में भारतीय टीम अभी 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर है और उसे एक मैच अभी बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। भारत को इस मैच में जीत मिले या फिर हार वो दोनों ही स्थिति में चौथे नंबर पर ही रहेगी और सेमीफाइनल में भारत को अंकतालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ना है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक अपराजित रही है, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब वो मैदान पर उतरेगी तब भारतीय फैंस कंगारू टीम की हार की दुआ करेंगे। इसकी वजह काफी दमदार है क्योंकि अगर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया तो ये टीम 12 अंक के साथ पहले स्थान पर आ जाएगी और फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका के साथ होगा।

वहीं दूसरी ओर, अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका को मात देने में सफल रहती है, तो वह 13 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर बनी रहेगी। ऐसे में सेमीफाइनल में भारत का सामना कंगारू टीम से होगा। यह मुकाबला भारत के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। इसलिए अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने आती हैं, तो मैच बेहद रोमांचक और अनिश्चित नतीजे वाला हो सकता है।

हालांकि लीग चरण में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर भी इस टीम को हराने की क्षमता भारतीय महिला टीम में है। दूसरी तरफ, अगर सेमीफाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होता है, तो भारत के लिए राह मुश्किल हो सकती है। कंगारू टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार रहा है और वे एक संतुलित व अनुभवी टीम हैं। फिर भी क्रिकेट में परिणाम कभी निश्चित नहीं होता — किसी भी दिन कोई भी टीम जीत दर्ज कर सकती है। यह तय होगा कि भारत का सेमीफाइनल में सामना किससे होगा, शनिवार रात के मैच के नतीजे से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here