भारत एक बार फिर से चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की करेगा मेजबानी

0

चेन्नई: भारत एक बार फिर से चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। तमिलनाडु टेनिस संघ (टीएनटीए) ने इस बात की घोषणा की है कि तीन साल बाद इस डब्ल्यूटीए 250 टूर्नामेंट की वापसी हो रही है जिसका मुख्य ड्रॉ 27 अक्तूबर से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट पिछली बार 2022 में डब्ल्यूटीए कैलेंडर में शामिल किया गया था जब चेक गणराज्य की लिंडा फ्रुहविर्टोवा एकल चैंपियन बनी थीं।

टीएनटीए के अध्यक्ष विजय अमृतराज ने (मीडिया रिपोर्टक अनुसार) कहा, आखिरकार तमिलनाडु सरकार और एसडीएटी (तमिलनाडु के खेल विकास प्राधिकरण) के मजबूत समर्थन की बदौलत चेन्नई में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल/टेनिस प्रतियोगिता को लाने के हमारे प्रयास सफल हुए। इस प्रतियोगिता का प्रसारण एक प्रमुख खेल चैनल पर किया जाएगा। मैं इस आयोजन को सफल बनाने में चेन्नई के खेल प्रेमियों की उत्साही भागीदारी की आशा करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here