31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भारत ने लंबे समय बाद जीता टॉस, केएल राहुल ने जताई अपनी खुशी

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह भारतीय टीम का इस सीरीज में पहला टॉस जीतना है, और कप्तान राहुल की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

20 वनडे मैचों के बाद भारत ने जीता टॉस

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैच से पहले वनडे क्रिकेट में टॉस साल 2023 में जीता था। तब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर साल 2023 में जीता था। उसके बाद टीम ने फिर लगातार 20 वनडे मुकाबले में टॉस हारे। अब राहुल की कप्तानी में जाकर टीम इंडिया की किस्मत बदल पाई।

कप्तान केएल राहुल ने व्यक्त की अपनी खुशी

टॉस के समय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उन्होंने कल रात यहां अभ्यास किया था। कोचों की तरफ से ओस के लिए उन्हें मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए टीम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले रही थी। पिछले मैचों में परिस्थितियों और टीम की लाइन-अप को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने महसूस किया कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में पॉजिटिव पहलुओं की संख्या काफी है और इससे वह बहुत खुश हैं। राहुल ने यह भी कहा कि टीम परिणामों की उम्मीद रखती है और कोई बड़ी चीज बदलने की जरूरत नहीं है, बस हर बार बेहतर करने की कोशिश जारी है।

प्लेइंग इलेवन में तिलक वर्मा को शामिल किया गया

तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम ने पहले वनडे में 17 रनों से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से शानदार वापसी की। अब तीसरे वनडे में जो भी टीम जीतेगी, वही सीरीज अपने नाम करेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, एडन माक्ररम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles