वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, जडेजा नंबर 1

0

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के साथ स्पिनर कुलदीप यादव को भी जगह मिली है। अब दोनों में से किसे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा और किसे बाहर बैठना पड़ेगा, इसका फैसला मैच के दिन ही होगा। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो रविंद्र जडेजा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। वहीं, कुलदीप यादव भी इस सूची में टॉप-5 में शामिल हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में जडेजा के नाम सबसे ज्यादा विकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा के नाम पर दर्ज है। जडेजा ने इस टीम के खिलाफ अब तक खेले 32 मैचों में 44 विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 36 रन देकर 5 विकेट रहा है जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव हैं जिन्होंने इंडीज के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर में कुल 42 मैच खेले थे और इसमें उन्होंने 43 विकेट हासिल किए थे। तीसरे नंबर पर 26 मैचों में 41 विकेट लेने अनिल कुंबले हैं जिनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 6 विकेट रहा था।

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 18 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 37 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट रहा है। शमी के बाद कुलदीप यादव पांचवें स्थान पर हैं। कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 मैचों में 33 विकेट लिए हैं। वहीं, 31 मैचों में 33 विकेट लेने वाले हरभजन सिंह छठे स्थान पर हैं। सातवें नंबर पर अजीत अगरकर हैं, जिन्होंने 21 मैचों में 32 विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद जवागल श्रीनाथ का नंबर आता है, जिन्होंने 21 मैचों में 31 विकेट अपने नाम किए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 भारतीय

रविंद्र जडेजा- 32 मैच- 44 विकेट
कपिल देव- 42 मैच- 43 विकेट
अनिल कुंबले- 26 मैच- 41 विकेट
मोहम्मद शमी- 18 मैच- 37 विकेट
कुलदीप यादव- 19 मैच- 33 विकेट
हरभजन सिंह- 31 मैच- 33 विकेट
अजीत अगरकर- 21 मैच- 32 विकेट
जवागल श्रीनाथ- 21 मैच- 31 विकेट
रवि शास्त्री- 32 मैच- 27 विकेट
उमेश यादव- 16 मैच- 26 विकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here