34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अंकुर लीग में इंडियन क्रिकेट अकादमी की जीत

भोपाल। अंकुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंकुर लीग अंडर-14 वर्ग में क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल और इंडियन क्रिकेट अकादमी के बीच मैच प्रारंभ हुआ। क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल ने 46 ओवरों में 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, आदित्य सिंह 40 रन, मयंक अवस्थी 27 रन, यशराज सिंह चौहान 15 रन, तनिष्क यादव 12 रन, अंश पुरोहित 9 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। इंडियन क्रिकेट अकादमी की ओर से गंेदबाजी करते हुए शिवांग नेगी ने 5 विकेट, प्रारब्ध रावत 3, अर्जुन रिछारिया 2, यश शर्मा ने 2 विकेट अपनी टीम के लिए प्राप्त किये। जवाब में इंडियन क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। अर्जुन रिछारिया ने 40 रन, प्रियांशु प्राण 39, शिवांग नेगी 29, यश शर्मा 21 एवं भरत असनानी ने 8 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल की ओर से गेंदबाजी करते हुए मानस तिवारी 3 विकेट, आदित्य सिंह 2 और मयंक अवस्थी ने 2 विकेट अपनी टीम के लिए प्राप्त किये। इस तरह इंडियन क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। मैच का मैन ऑफ द मैच शिवांग नेगी 29 रन और 5 विकेट को रणजी ट्राफी खिलाड़ी पुनीत दाते ने पुरस्कार प्रदान किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles