Indian Football Team: एआईएफएफ अध्यक्ष चौबे बोले, जो नतीजे दे सकेगा वही बनेगा नया कोच

0

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का नया कोच वही बनेगा जो नतीजे दे सकेगा और वे बड़े नामों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करेंगे। एआईएफएफ की कार्यसमिति जल्दी ही इगोर स्टिमक के जाने के बाद नये कोच को चुनने के लिए बैठक करने वाली है । स्टिमक ने पिछले 12 महीने में भारत के नौ मैच हारने और दो ड्रॉ खेलने के बाद मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। चौबे ने कहा, ‘मेरा मानना है कि नतीजे बहुत मायने रखते हैं। हमें ऐसा कोच चाहिये जो भारतीय फुटबॉल का विकास कर सके। भारतीय टीम के साथ नतीजे दे सके।’

भारत को अक्तूबर में वियतनाम में मेजबान वियतनाम और लेबनान के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है। चौबे ने कहा कि भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के लिये विज्ञापन के बाद काफी आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें 291 आवेदन मिले जिनमें से 17 नाम चुने गए हैं जिनमें विदेशी और भारतीय दोनों हैं। हम कार्यकारी समिति की बैठक में उन पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा तकनीकी समिति के अध्यक्ष आई एम विजयन से भी ऑनलाइन बात की जाएगी।’ भारतीय टीम के कतर और अफगानिस्तान से हारने के बाद फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में जगह बनाने में विफल होने के बाद पिछले महीने इगोर स्टमक को बर्खास्त कर दिया गया था जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here