भोपााल। बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर -23 चैलेंजर ट्रोफ़ी हेतु पूरे देश से तीन टीमें चयनित की गयी हैं जो कि इण्डिया रेड ,ब्लू व ग्रीन हैं ,प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन उनके पिछले मैंचों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है ।विदित हो कि कुछ समय पूर्व आयोजित इंटर स्टेट प्रतियोगिता में तमन्ना निगम 4 मैंचों मैं शानदार दोहरा प्रदर्शन कर प्लेअर ऑफ़ द मैच रहीं थीं। तमन्ना निगम दाएँ हाथ से उद्घाटक बल्लेबाज़ी व मध्यम तेज़ गेन्दबाज़ी करतीं हैं व शानदार छेत्र रक्षण करती हैं ।
तमन्ना निगम के इण्डिया ग्रीन टीम मैं चयनित होने पर अकैडमी के मुख्य संरक्षक श्री ध्रुव नारायण सिंह ,सैयद साजिद अली ,मोहन चतुर्वेदी ,रजत मोहन वर्मा ,लखवीर सिंह गिल ,उमर खान ‘बाबा’,राजीव सक्सेना ,सादऊद्दिन ,जावेद हमीद ,मुजीब खान ,मनीष शुक्ला ,अमिताभ वर्मा ,योगेन्द्र व्यास ,अतुल वर्मा ,के जी शर्मा ,परवेज़ अली ,राजू ईरानी ,अब्दुल अकील ,विजय तिवारी ,विशाल अयर ,अभिजीत सक्सेना आदि ने प्रसन्नता व्यकत की है कोच श्री के डी गुप्ता ,सुमित तनेजा,सनी भटनागर ,प्रदीप दुबे ,उमेश तिवारी ,व पंकज सिंह ने बधाई व शुभकामनाएँ दीं हैं ।

