32.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को शूटआउट में हराया

एंटवर्प
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को शूटआउट में 4.2 से हरा दिया जबकि निर्धारित समय तक स्कोर 2.2 से बराबर था। कनिका सिवाच ने भारत के लिये दो गोल किये।

भारत ने पहले ही क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके 2.0 की बढत बना ली। दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका और हाफटाइम तक भारत की बढत कायम रही। तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। आखिरी क्वार्टर में बेल्जियम ने लगातार दो गोल करके मुकाबले को शूटआउट में खींचा जिसमें भारत ने बाजी मारी। भारत को अब रविवार को ब्रेडा में जर्मनी से खेलना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles